December 09, 2025 Sholay The Final Cut: 50 साल बाद फिर गूंजेगी गब्बर की हंसी! 12 दिसंबर को रिलीज होगी 'शोले', पहली बार दिखेगा असली 'अनकट' क्लाइमेक्स

नई दिल्ली/मुंबई (Media Jagat Desk): ‘कितने आदमी थे...’ ‘अरे! ओ, सांबा’ ‘बंसती इन कुत्तों के...’ जैसे हिस्टोरिकल डायलॉग फिर से फिल्मी पर्दे पर सुनने को मिलने वाले हैं। बता दें कि 12 दिसंबर, 2025 को फिल्म ‘शोले: द फाइनल कट’ (Sholay: The Final Cut) के रूप में सिनेमाघरों में दस्तक देगी तथा इसकी खास बात यह है कि शोले फिल्म रिलीज तारीख के अपनी 50वीं वर्षगांठ के मौके पर देशभर के करीब 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज की जा रही है।  एक बार फिर भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म ‘शोले’ (Sholay) बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रही है। लेकिन इस बार यह सिर्फ एक री-रिलीज़ नहीं है, बल्कि यह इतिहास को फिर से जीने जैसा है। 

पहली बार दिखेगा ‘असली’ अनकट क्लाइमेक्स (Original Uncut Climax)

इस री-रिलीज़ का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी एडिंग (Ending) है। बताते चलें कि 1975 में जब यह फिल्म बनी थी, तब देश में इमरजेंसी लागू थी। उस समय सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म के क्लाइमेक्स को बहुत ज्यादा हिंसक मानते हुए बदलवा दिया था। पुराना अंत हम सभी ने देखा है कि पुलिस आती है और ठाकुर, गब्बर सिंह को कानून के हवाले कर देता है। 

असली अंत (जो अब दिखेगा) : 

बताया जा रहा है कि डायरेक्टर रमेश सिप्पी की असली परिकल्पना में ठाकुर (संजीव कुमार) अपने नुकीले जूतों (Spiked Shoes) से गब्बर सिंह (अमजद खान) को मार डालता है। यह दृश्य प्रतिशोध और भावनाओं से भरा हुआ है, जिसे अब 50 साल बाद दर्शक पहली बार देख पाएंगे।

4K रेज़ोल्यूशन और डॉल्बी साउंड का जादू

फिल्म को 4K रेज़ोल्यूशन में अपग्रेड किया गया है, जिससे विजुअल क्वालिटी एकदम नई जैसी दिखेगी। ‘फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन’ और ‘सिप्पी फिल्म्स’ ने मिलकर 3 साल की कड़ी मेहनत के बाद इस क्लासिक को रिस्टोर किया है। ध्वनि (Sound) को Dolby 5.1 में बदल दिया गया है, यानी ‘कितने आदमी थे...’ ‘अरे! ओ, सांबा’ ‘बंसती इन कुत्तों के...’ इत्यादि डायलॉग और गोलियों की गूंज अब सिनेमा हॉल में और भी दमदार सुनाई देगी।

स्टारकॉस्ट का वह जादूई दौर :

यह फिल्म अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन, संजीव कुमार और अमजद खान जैसे दिग्गजों के अभिनय का एक स्कूल है। नई पीढ़ी के लिए यह एक सुनहरा मौका है कि वे इस ‘माइलस्टोन’ फिल्म को थिएटर के बड़े पर्दे पर उसके मूल रूप में देखें। 

Media Jagat की राय:

‘शोले’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक अहसास है। इसका डायरैक्टर कट रिलीज होना भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में जय-वीरू की दोस्ती और गब्बर का खौफ फिर से छाने वाला है।

About Us - Media Jagat Welcome to About Us इन्टरनेट, ऐसा साधन, जिसने संसार को इतना छोटा कर दिया कि वह एक जेब में समां जाए और इतना व्यापक भी कि दिमाग के द्वार परत-दर-परत खुल जाए। इन्टरनेट जगत में इसी व्यापकता को संजोए नवीनतम रूप में प्रस्तुत है मीडियाजगत...

Tags

Quick Links

© All Rights Reserved | Developed by Alorina Infotech