December 06, 2025
Fatehabad News: ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, अमन भिरडाना बने जिलाध्यक्ष
फतेहाबाद : ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन, जिला फतेहाबाद की महत्वपूर्ण बैठक आज खंड कार्यालय में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र कुंडू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिले के सभी खंडों से आए ग्राम सचिवों ने भाग लिया और संगठन को सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान सभी खंडों के प्रतिनिधियों ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया। पदाधिकारियों ने पारदर्शिता, एकजुटता और ग्राम सचिवों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
इस बैठक में अमन भिरडाना को जिलाध्यक्ष, दनेश शर्मा को उपाध्यक्ष, अमित कुमार सिंगला को उपाध्यक्ष, विजेन्द्र डूडी को महासचिव, कृष्ण कुमार टोहाना को सचिव / प्रवक्ता, विक्रम सिवाच को सह सचिव तथा राजेश खिचड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक के अंत में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र कुंडू ने नवगठित जिला कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ग्राम सचिवों की आवाज को मजबूती से उठाएगा और हर स्तर पर उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।