February 06, 2026 फतेहाबाद: विज्ञान और गणित ही हैं उज्ज्वल भविष्य की असली नींव - जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई

फतेहाबाद (Media Jagat Education Desk | आज के आधुनिक युग में तकनीक और नवाचार (Innovation) के बिना प्रगति संभव नहीं है। इसी विजन को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में फतेहाबाद के PM श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न खंडों से आए लगभग 220 नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) श्रीमती संगीता बिश्नोई रहीं, जबकि अध्यक्षता जिला परियोजना संयोजक अमनपाल गोदारा ने की।

रटंत प्रणाली छोड़ 'इन्नोवेटिव थिंकिंग' पर जोर 💡

छात्रों को संबोधित करते हुए DEO संगीता बिश्नोई ने कहा कि विज्ञान और गणित केवल किताबी विषय नहीं हैं, बल्कि ये एक सफल भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य रटंत प्रणाली को खत्म कर बच्चों में रचनात्मक सोच (Innovative Thinking) पैदा करना है। सरकारी स्कूलों के बच्चे आज जिस तरह के शोध और मॉडल्स पेश कर रहे हैं, वह काबिले तारीफ है।"

7 सब-थीम पर सजे आकर्षक मॉडल 🤖🌍

प्रदर्शनी के संयोजक एपीसी निहाल सिंह ने बताया कि खंड स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों ने यहां शिरकत की। बच्चों ने 3 मुख्य थीम और 7 सब-थीम (जैसे रोबोटिक्स, स्पेस साइंस, वेस्ट मैनेजमेंट और AI) पर आधारित ज्ञानवर्धक मॉडल, पोस्टर और 'रोल प्ले' के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई।


प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम: एक नजर में 🏆

विजेताओं को जिला परियोजना संयोजक अमनपाल गोदारा ने स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रमुख विजेताओं की सूची नीचे दी गई है:

सस्टेंनेबल एग्रीकल्चर थीम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रा सुनीता [Class 9th, GSSS Dhani Gopal] ने प्रथम व परी [Class 8th, AMSSS Kenheri] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इसी थीम में रोल प्ले/साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में रिन्कू [Class 11th, PMShri GSSS Baijalpur] प्रथम रही जबकि गुरप्रीत [Class 9th, AMSSS Jallopur] ने द्वितीय  स्थान प्राप्त किया। इसी थीम में माॅडल मेकिंग प्रतियोगिता में अरिहंत [Class 10th, GHS Bhodia Khera] ने प्रथम तथा अभिनन्दन [Class 11th, AMSSS Jallopur] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
 
वेस्ट मैनेजमेंट थीम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मंे रा.व.मा.वि. अकांवाली की कक्षा 11 की छात्रा हुस्नप्रीत कौर [Class 11th, GSSS Akanwali] प्रथम व सचिन [Class 7th, PMShri GSSS Dhangar] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इसी थीम में रोल प्ले/साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में बिन्दु रानी [Class 8th, AMSSS Dulat] प्रथम रही जबकि अंजनी [Class 7th, GMS Jakhandadi] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी थीम में माॅडल मेकिंग प्रतियोगिता में नीलम [Class 11th, GSSS Pilimandori] ने प्रथम तथा अमित [Class 9th, GSSS Barseen] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

रोबोटिक्स थीम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मंे दिपिका [Class 9th, GSSS Banawali] प्रथम व नव्या [Class 8th, AMSSS Dulat] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इसी थीम में रोल प्ले/साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में ज्योति [Class 8th, PMShri GSSS SP Daroli] प्रथम रही जबकि वंश [Class 6th, GSSS Barseen] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी थीम में माॅडल मेकिंग प्रतियोगिता में रीना [Class 11th, GSSS Buthankalan] ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इमर्जिंग टैक्नीलोजी थीम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मंे सुखदीप [Class 8th, GSSS Bahmanwala] ने प्रथम व ललित [Class 8th, AMSSS Jallopur] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इसी थीम में रोल प्ले/साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में अमन [Class 10th, SMRS GSSS Tohana] प्रथम रहे जबकि वर्षा [Class 10th, PMShri GSSS SP Daroli] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी थीम में माॅडल मेकिंग प्रतियोगिता में अमन कुमार [Class 10th, GSSS Kulan] ने प्रथम तथा विष्णु वर्मा [Class 8th, PMShri GSSS Hizrawa Khurad] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

स्पेस सांईस थीम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मंे रितु [Class 9th, GSSS Banawali] प्रथम व रवीना [Class 11th, PMShri GSSS Baijalpur] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इसी थीम में रोल प्ले/साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में भावना [Class 10th, PMShri GSSS SP Daroli] प्रथम रही जबकि कोमल [Class 6th, AMSSS Jallopur] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी थीम में माॅडल मेकिंग प्रतियोगिता में समीर [Class 8th, AMSSS Kanheri] ने प्रथम तथा अवनीश [Class 11th, GMSSSS Bhuna] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

हैल्थ एंड हाईजीन थीम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मंे खुशप्रीत [Class 8th, GSSS Bahmanwala] प्रथम व मोहित [Class 10th, GSSS Jamalpur Shekha] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इसी थीम में रोल प्ले/साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में  अर्चना [Class 9th, GSSS Bhuthan Kalan] प्रथम रही जबकि प्रियंका [Class 8th, GMS Jakhandadi] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी थीम में माॅडल मेकिंग प्रतियोगिता में विकास [Class 8th, PMShri GSSS Hizrawa Khurad] ने प्रथम तथा हरप्रीत [Class 9th, GSSS Haroli] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस थीम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मंे पूजा [Class 9th, GSSS Kulan] प्रथम व हर्ष [Class 7th, GMS Bharpur] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इसी थीम में रोल प्ले/साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में मुस्कान [Class 10th, PMShri GSSS Baijalpur] प्रथम रही जबकि जश्न [Class 9th, GSSS Haidarwala] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी थीम में माॅडल मेकिंग प्रतियोगिता में मयंक [Class 11th, AMSSS Jallopur] ने प्रथम तथा पल्लवी [Class 7th, GSSS Bhuthan Kalan] ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


समग्र शिक्षा का लक्ष्य: हर प्रतिभा को मिले मंच 🌟

अमनपाल गोदारा ने कहा कि समग्र शिक्षा का लक्ष्य हर छात्र की प्रतिभा को निखारना है। विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ समस्या समाधान के कौशल को भी विकसित करते हैं। जिले के हर खंड से आए इन प्रतिभाशाली बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही अवसर मिले, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर भी चमक सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल में शकुंतला देवी, ललिता रानी, सुरेश कुमार, मोहित कुमार, प्रियंका यादव, अंकित शर्मा, संदीप कुमार व सुनील कुमार आदि प्रवक्ता शामिल थे, जिन्होंने प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों का चयन किया। जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय रहने वाले विद्यार्थियों को जिला परियोजना संयोजक श्री गोदारा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा समस्त प्रतिभागी व अध्यापकांे को स्मृति चिन्ह वितरित किए गए। प्रदर्शनी मंे समग्र शिक्षा की ओर से सभी प्रतिभागियों व अध्यापकांे को चाय व भोजन करवाया गया। इस मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार बलियाला, विशेष अध्यापक लक्ष्यविन्द्र सिंह, कृष्ण कुकड़ेजा, एबीआरसी शांति स्वरूप, अनिल कुमार, कृष्ण शर्मा, अनीशा बीआरपी, रूचिका बीआरपी, रेनू वोकेशनल टीचर, प्रीती वोकेशनल टीचर सहित जिले भर से पहुंचे अनेक अध्यापक मौजूद थे।

About Us - Media Jagat Welcome to About Us इन्टरनेट, ऐसा साधन, जिसने संसार को इतना छोटा कर दिया कि वह एक जेब में समां जाए और इतना व्यापक भी कि दिमाग के द्वार परत-दर-परत खुल जाए। इन्टरनेट जगत में इसी व्यापकता को संजोए नवीनतम रूप में प्रस्तुत है मीडियाजगत...

Tags

Quick Links

© All Rights Reserved | Developed by Alorina Infotech